फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के लिए दिन भर जाम

Fri, 03 Jul 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना शहर क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी को लेकर मोहल्ला निवासियों ने शुक्रवार को मुख्य बस स्टैंड के पास दिन भर नेशनल हाईवे जाम रखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने धरनाकारियों की मांग को जल्द पूरा करवाने का भरोसा दिलाया, लेकिन नाले की सफाई पूरी होने तक लोगों ने जाम जारी रखा।
विज्ञापन




धरनाकारियों की अगुवाई कर रहे भाजपा नेता कृष्ण सिंगला, सीपीएम नेता अश्विनी कुमार, कांग्रेस नेता रणजीत सिंह बढेरा और पार्षद प्रोमिला चोपड़ा ने कहा कि पवित्र कौर अस्पताल वाली गली का तो बेहद बुरा हाल है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सुखराज सिंह ढिल्लों, नायब तहसीलदार मोहन सिंह बराड़, ईओ रछपाल सिंह भुल्लर, ईओ परमिंदर सिंह सुखीजा समेत थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में दो जेसीबी मशीन से बस स्टैंड से सटी दशमेश मार्केट के आगे ढके हुए नाले को तोड़कर उसकी सफाई का शुरू किया गया। देर शाम करीब सात बजे नाले की पूरी तरह सफाई करवाने के बाद ही लोगों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें