फगवाड़ा। शहर को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए 13 टाटा ऐस वाहनों को रवाना किया गया। सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने घर-घर कूड़ा एकत्र करने वाले इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
इस अवसर पर मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, नगर निगम आयुक्त रणदीप सिंह हीर और एसडीएम नवजोत शर्मा मौजूद थे। राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि इन वाहनों से शहर में नियमित कूड़ा उठाव सुनिश्चित होगा। इससे खुले में कूड़ा फेंकने की समस्या पर रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि अर्बन एस्टेट, चकोकी, शुगर मिल के सामने और हदियाबाद सहित कई प्रमुख डंपिंग स्थलों की सफाई हो चुकी है। राज कुमार चब्बेवाल ने शहरवासियों से अपील की कि वे घरेलू कूड़ा निगम की गाड़ियों को ही सौंपें। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।