फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर सीपी के खिलाफ वारंट: दो किलो अफीम बरामदगी मामले में कमिश्नर धनप्रीत कौर को पेश होने के आदेश

Thu, 29 Jan 2026 10:05 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने दावा किया था कि 2 किलो अफीम की बरामदगी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी अनिवार्य की थी।
 
विज्ञापन
Jalandhar Commissioner Dhanpreet Kaur - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर की अदालत ने नशा तस्करी से जुड़े एक अहम मामले में सख्ती दिखाते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए हैं। यह मामला वर्ष 2024 में दो किलो अफीम की बरामदगी से जुड़ा हुआ है। अदालत ने पुलिस कमिश्नर को बुधवार को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और 5,000 रुपये का जमानत बांड भरने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह केस एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि 2 किलो अफीम की बरामदगी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का खुलासा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सुनवाई के दौरान पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी अनिवार्य की थी।

हालांकि, पुलिस कमिश्नर की ओर से पेश न होने का कारण वीवीआईपी ड्यूटी बताया गया, लेकिन अदालत इस दलील से संतुष्ट नहीं हुई। कार्रवाई में लगातार हो रही देरी को गंभीरता से लेते हुए अदालत ने सख्त रुख अपनाया और जमानती वारंट जारी करने के आदेश दे दिए। अदालत ने अब साफ कर दिया है कि पुलिस कमिश्नर को अगली सुनवाई पर स्वयं उपस्थित होना होगा। इस फैसले के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें