फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, दवा लेने घर से गया था दंपती

Tue, 27 Jan 2026 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

Jalandhar Accident: पंजाब के जालंधर में सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपती बाइक पर सवार था और उनकी बाइक की टक्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई। दंपती दवाई लेने के लिए घर से निकला था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र में सोमवार देर रात तलहण रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पहले निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान ओमा शंकर और उनकी पत्नी इंदू देवी, निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है। 

गांव के सरपंच खुशीराम और मनोज कुमार ने बताया कि हादसा नंगल गेट के पास हुआ। दंपती दवा लेने जा रहे थे, तभी तलहण से फिल्लौर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर घूम गई और बाइक से टकरा गई। ओमा शंकर पेशे से पेंटर था और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाने से सब-इंस्पेक्टर गोबिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें