फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में ही रहेंगे पाकिस्तान के छह लोग: जालंधर में रहता है परिवार, वापस न जाने की बताई वजह

Tue, 06 May 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी परिवार के छह लोग अभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। परिवार के सभी लोग अभी जालंधर में ही रहेंगे। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जालंधर में रह रहे पाकिस्तानी परिवार को राहत मिली है। मंगलवार को जालंधर पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों से मुलाकात की। डीसीपी नरेश डोगरा के पास पाकिस्तानी परिवार के छह सदस्य अपने पासपोर्ट लेकर पहुंचे। दरअसल, 6 माह की वीजा अवधि बढ़ने के बाद जांच के लिए पुलिस ने परिवार के सभी 6 सदस्यों को बुलाया था।

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ गृह मंत्रालय की तरफ से 7 मई यानी बुधवार को देश भर में मॉकड्रिल का एलान किया गया है। भारत सरकार द्वारा भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके वतन लौटने के लिए आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


जालंधर डीसीपी के पास दस्तावेजों की जांच के लिए आई पाकिस्तानी महिला अराध्या ने कहा कि वह 28 नवंबर 2024 में भारत आई थी। अब दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को लेकर पाक महिला ने कहा कि वह चाहते हैं दोनों देशों के बीच तनाव जल्द खत्म हो। इसमें आम जनता का कोई कसूर नहीं है, ऐसे में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला ने कहा कि अब उनका वीजा एक्सटेंड हो गया, जिसको लेकर भारत सरकार का पाकिस्तानी परिवार ने धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने पुलिस द्वारा उनके साथ दिए जा रहे सहयोग का भी आभार जताया है। महिला ने बताया कि परिवार के 6 मेंबर है। पापा और भाई मिस्त्री का काम करते हैं। जीजा वेल्डिंग का काम करते हैं वह और उसकी बहन हाउसवाइफ हैं। वह वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहते क्योंकि वहां के हालात ठीक नहीं 
हैं।

वहीं पाकिस्तानी महिला सोनिया ने कहा कि 28 नवंबर को वह पाकिस्तान से भारत आई थी। वीजा अवधि बढ़ने पर सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम लोग पुलिस के नाम से डर जाते है, लेकिन हमारे साथ पुलिस द्वारा अच्छा व्यवहार किया जा रहा है।

वहीं डीसीपी नरेश डोगरा ने बताया कि मंगलवार परिवार के 6 पासपोर्ट दिल्ली से आए हैं। परिवार ने वीजा अवधि बढ़ाने के पत्र लिखा हुआ था, जिसके बाद अब परिवार के 6 सदस्यों के वीजा की अवधि 6 माह के लिए बढ़ गई है। परिवार को वीजा अवधि बढ़ाने के लिए दोबारा पत्र लिखकर दिल्ली हेडक्वार्टर भेजना होगा। इसी मामले को लेकर आज परिवार को दफ्तर बुलाया गया था और इनके पासपोर्ट के साथ दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान सभी दस्तावेज सही पाए गए। इस दौरान परिवार के बारे में जांच की गई। 
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि 219 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें जांच के लिए बुलाया गया है। वहीं वेस्ट हलके में पाकिस्तान महिला की जालंधर के लड़के के साथ शादी होने के मामले में डीसीपी ने कहा कि वह क्रिश्चन भाईचारे से संबंधित है। उसका वीजा अवधि भी बढ़ी हुई है। वहीं ब्लैकआउट को लेकर डीसीपी ने कहा कि अभी पुलिस को कोई आदेश जारी नहीं हुए है। भारत देश की ओर से लड़ने के लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। वहीं जो पाकिस्तानी अवैध तरीके से छुपकर रह रहे है उनको डीसीपी ने अपील की है कि वह जांच में पुलिस का सहयोग करें नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें