फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पानी विवाद पर बोले भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल के सामने कहा-धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे

Sat, 03 May 2025 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

कार्यक्रम के दाैरान भगवंत मान ने नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई को सही बताया। 
विज्ञापन
जालंधर में कार्यक्रम में बोलते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शनिवार को जालंधर पहुंचे। इस दाैरान सीएम मान ने कहा कि जो गांव नशा मुक्त बन जाता है, वहां पर बोर्ड लगेगा। उस पंचायत को सरकार से ग्रांट स्टेडियम सब कुछ मिलेगा। मान ने कहा कि रोजाना 200 पंचायत नशे के खिलाफ प्रस्ताव पास कर रही हैं। 
विज्ञापन


रोजाना पंजाब पुलिस बुलडोजर लेकर जा रही है। मान ने कहा कि ऐसे लोगों के घर उजड़ने चाहिए जिन्होंने कई घरों के दीए बुझा दिए। उन्होंने कहा कि हम तस्करों पर फर्जी केस नहीं डाल रहे हैं, हम परमिशन लेकर उनके घर गिरा रहे हैं। मान ने कहा कि स्वर्ग नरक यहीं पर है, यहीं पर भुगतना होगा। 

मान ने अप्रत्यक्ष ताैर पर मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नशा तस्करी का कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह भतीजा हो या साला। बड़े बड़े महल जल्द ही गिरते दिखेंगे।
विज्ञापन


धक्के से पानी नहीं ले जाने देंगे
हरियाणा के साथ चल रहे पानी विवाद पर मान ने कहा कि पानी के लिए पंजाब में कत्ल हो जाते हैं। धक्के से पानी कैसे ले जाएंगे। पहले वाले जमाने चले गए। पहले वाले सोने के नल का पानी पीते थे उनको क्या पता? मान ने कहा कि बैंगलोर से पाइप मंगवा रहे हैं। तीस साल पाइप में छेद नहीं होगा। पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा। मान ने कहा कि हमसे चावल, सरसों और मक्की मांग रहे हैं और पानी भी ले रहे हैं। क्या हम गमले में फसलें बीजेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें