फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर का गांव कुल्लियां लुबाणा खुले में शौच मुक्त हुआ, गांव के 96 घरों में बने शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर। हर घर पानी, हर घर सफाई अभियान के तहत सब-डिवीजन मुकेरियां के गांव कुल्लियां लुबाणा में सभी घरों में शौचालय बनने के बाद यह गांव खुले में शौच मुक्त हो गया है। गांव में बचे 96 घरों में 14.40 लाख की लागत से जल सप्लाई व सैनिटेशन विभाग की ओर से शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी अपनीत रियात ने बताया कि अगले पड़ाव में गांवों में ग्रामीणाें के सहयोग से सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करवाया जा रहा है। गांव में 204 घर हैं जिनमें से 96 घरों में शौचालय नहीं थे। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक कर शौचालय से वंचित घरों में सुविधा प्रदान की गई। गांव के सरपंच ने विभाग से सामुदायिक शौचालय बनाने का आग्रह किया है क्योंकि इस गांव में जिले का सबसे बड़ा कबड्डी मैच करवाया जाता है। बाहरी गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं।
इसके अलावा गांव में पशुओं के व्यापार के लिए मंडी भी बनी हुई है। विभाग ने गांव में बैठक कर ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालय बनाने की स्कीम के बारे में बताया। सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए विभाग की ओर से 2.10 लाख और गांव की 15वें वित्त आयोग की ग्रांट में से 0.90 लाख रुपये डाले गए। सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए 125 स्कवायर मीटर जगह पंचायत की ओर से दी गई। उन्होंने बताया कि पंचायत की ओर से सामुदायिक शौचालय का निर्माण करने के लिए स्थान देने के बाद विभाग की ओर से गांव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू करवाया दिया गया है। शौचालय बनने के बाद उसकी संभाल का काम ग्राम पंचायत वाटर सप्लाई व सैनिटेशन कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें