फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विजिलेंस ने एएसआई को दो हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान जिला कपूरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी में तैनात एएसआई बलदेव सिंह को 2,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी कपूरथला के एक निवासी की ओर से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत की पड़ताल के बाद की गई है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायत के अनुसार, अदालत से अग्रिम जमानत करवाने के बाद शिकायतकर्ता को पुलिस जांच में शामिल होने की अनुमति देने के लिए आरोपी एएसआई ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में इस पुलिसकर्मी ने उक्त मकसद के लिए 5,000 रुपये देने की मांग की, लेकिन शिकायतकर्ता की ओर से लगातार मिन्नतें करने के बाद उसने 2,000 रुपये रिश्वत स्वीकार कर ली। प्रवक्ता ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद उपरोक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें