फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विजिलेंस ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई पकड़ा

Thu, 18 Jul 2024 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस थाना फिरोजपुर में मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। विजिलेंस टीम ने पीड़ित के मृतक भाई की रिपोर्ट अदालत में जमा करवाने की एवज में दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में थाना सिटी फिरोजपुर के एएसआई गुरमेल सिंह को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस थाना फिरोजपुर ने आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस अधिकारी के मुताबिक पीड़ित राजकुमार वासी बल्लुआना ने विजिलेंस से शिकायत दी थी कि उसके भाई एएसआई मदन लाल के खिलाफ जुलाई 2023 में फिरोजपुर सिटी पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच एएसआई गुरमेल सिंह कर रहा था। गुरमेल ने उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करने के समय 10,000 रुपये लिए थे। बाद में उसके भाई की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। राजकुमार को अपने भाई की मृत्यु के बारे में अदालत में एक रिपोर्ट जमा करनी थी ताकि परिवार तरस के आधार पर सरकारी नौकरी के लिए संबंधित विभाग को आवेदन कर सके। आरोपी एएसआई इस कार्य के लिए फिर से उससे 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। विजिलेंस टीम ने आरोपी एएसआई को रिश्वत लेते समय रंगे हाथों काबू करने के लिए दो सरकारी गवाहों संग जाल बिछाया। जैसे ही राज से आरोपी एएसआई गुरमेल दस हजार रुपये रिश्वत लेने लगा विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले लिए दस हजार रुपये भी मान गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें