फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के युवक का वीडियो: रूस में फल तोड़ने की नाैकरी का दिया झांसा, जंगल में छोड़ा; बदतर हालात में फंसे

Thu, 06 Aug 2026 11:49 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

आकाशदीप का दावा है कि उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के कई युवक भी फंसे हुए हैं। सभी बेहद खराब परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं और आगे क्या होगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन
आकाशदीप ने वीडियो जारी कर बताई दास्तां - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस से वापस लौटे जालंधर के रामनगर निवासी आकाशदीप ने ट्रैवल एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की। उनका दावा है कि एजेंट ने वर्क वीजा, फूड पैकेजिंग की नौकरी, बेहतर रहने-खाने की सुविधा और अच्छी सैलरी का वादा किया था, लेकिन उन्हें टूरिस्ट वीजा पर रूस भेज दिया गया। 

विज्ञापन


वहां पहुंचने पर बेहद खराब हालात में रखा गया और बाद में कंस्ट्रक्शन का काम करने के लिए मजबूर किया गया। आकाशदीप का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें रूसी सेना में शामिल होने का विकल्प दिया गया और लाखों रुपये मिलने का लालच भी दिया गया। आकाशदीप के मुताबिक, सेना में भर्ती होने से इनकार करने के बाद एजेंट ने किसी भी तरह की मदद से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने दावा किया कि टूरिस्ट वीजा पर काम के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद उन्हें जंगल में छिपकर कई दिन भूखे-प्यासे बिताने पड़े। 

बाद में एक स्थानीय व्यक्ति और उसके दोस्त की मदद से वे सुरक्षित बाहर निकल सके और परिवार की सहायता से भारत लौटे। उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया में करीब 8 लाख रुपये खर्च हो गए। आकाशदीप ने बताया कि उन्होंने जालंधर निवासी एजेंट पवन कुमार के खिलाफ एंटी फ्रॉड थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद समझौते के बहाने बुलाकर उनके परिवार के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें