फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में चोरों का आतंक: 6 मिनट में स्वीट शॉप से लाखों की चोरी, नकदी के साथ पासपोर्ट भी ले गए बदमाश

Wed, 05 Aug 2026 03:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में स्वीट शॉप में बुधवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर ताला तोड़कर दुकान में घुसे और लाखों रुपये की नकदी चोर कर ले गए। 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर शहर की इनकम टैक्स कॉलोनी स्थित क्वालिटी स्वीट शॉप में बुधवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। दुकान मालिक ने बताया सुबह करीब चार बजे बदमाश दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुसे और महज 6 मिनट के अंदर लाखों रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि चोर नकदी के साथ दुकान में रखे पासपोर्ट, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने साथ ले गए। दुकान मालिक का आरोप है कि चोरी के बाद आरोपी दोबारा दुकान में लौटे और वहां रखा खाने-पीने का सामान भी लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की संभावना है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सुबह हुई इस सुनियोजित चोरी की वारदात के बाद इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें