फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवती से दुष्कर्म की बनाई वीडियो, छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने एक युवती को कोल्ड ड्रिक्स में नशीली दवा पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म कर उसकी तैयार की गई अश्लील वीडियो को वायरल करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। शादी से दो माह पहले एक महिला सोमा रानी उसे दोपहर के समय किसी कामकाज के सिलसिले में अपने घर बुलाकर ले गई। वहां आरोपी छिंदर सिंह पहले से ही मौजूद था। सोमा ने उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, जिसमें नशीली दवा मिली थी। कोल्डड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। आरोपी छिंदर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो आरोपी मलकीत सिंह ने बना ली। वीडियो बनाने के बाद उसे धमकी देने लगे कि किसी को बताया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। दो माह बाद उसकी शादी हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अब उसे बदनाम करने के लिए आरोपियों की ओर से उसकी तैयार की गई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है।
उधर, थाना सदर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी छिंदर सिंह, मलकीत सिंह, सोमा, राज कुमार, गुरप्रीत सिंह व मुख्तेियार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर बीरबल सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें