फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोर गिरोह का शातिर काबू, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का एक शातिर गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शुक्रवार को गिरोह के तीनों बंदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई अमरीक सिंह के मुताबिक मुखबिर ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह आसपास के जिलों से बाइक चोरी कर बेचता। सूचना मिलने पर पुलिस ने गुरुहरसहाए के पेट्रोल पंप के पास छापा मारकर सुरजीत सिंह निकू वासी गांव फत्तूवाला, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का को पकड़ लिया। उसक निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुईं। फरार आरोपियों की पहचान प्रेम सिंह वासी मोहन के उताड़ और परमजीत सिंह वासी गांव लक्खोके बहराम के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें