फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख ठगे, अमृतसर के छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर के छह आरोपियों ने फिरोजपुर के दो नौजवानों को विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना आरिफके पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में चरणदीप सिंह वासी गांव बग्गे वाला ने बताया उसे अपने भांजे दिलदार सिंह और एक और नौजवान को विदेश भेजना था। उसकी आरोपी अजय कुमार, हरभजन सिंह, सुनीता चेट, सुनीता पत्नी अजय, पूजा व वंदना वासी अल्फा सिटी कालोनी, फ्लैट नंबर-317, जालंधर रोड जिला अमृतसर के साथ मुलाकात हुई। आरोपियों ने दोनों को विदेश भेजने के लिए उससे 42 लाख पचास हजार रुपये मांगे थे। आरोपियों को 19 लाख रुपये दिए गए। बाकी की धनराशि काम पूरा होने पर देना तय हुई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने दोनों नौजवानों को विदेश नहीं भेजा।
मांगने पर आरोपियों ने न तो धनराशि वापस दी और न ही दोनों को विदेश भेजा। बकौल चरणदीप उसने दूतावास में पूछताछ की तो पता चला कि उसके भांजे दिलदार सिंह के जाली दस्तावेज तैयार कर आरोपियों ने जमा करवाए हैं। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई सुखदीप सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें