फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: किसान नेता की हिरासत पर हंगामा, 12 घंटे लगाया जाम

Tue, 27 Oct 2026 04:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। घरेलू विवाद में किसान नेता एवं पूर्व सैनिक बलविंदर सिंह को हिरासत में लेने के विरोध में किसान यूनियन फतेह पंजाब ने थाना सिटी के बाहर करीब 12 घंटे तक धरना दिया। यह धरना सोमवार रात करीब 10 बजे शुरू होकर मंगलवार सुबह 10 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

बलविंदर सिंह का पुराने शहर इलाके में अपने रिश्तेदार के साथ विवाद हुआ था। शिकायत मिलने पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई। बलविंदर सिंह के परिवार ने बताया कि घर में मृत्यु के कारण शोक का माहौल था। अगले दिन फूल चुगने की रस्म होनी थी। परिवार ने रस्म के बाद बलविंदर सिंह के स्वयं थाने पहुंचने की बात कही थी। इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में किसान नेता थाने पहुंचे। उन्होंने दूसरे पक्ष को भी बुलाकर मामले का समाधान करने की मांग की। संगठन के अनुसार, मांग स्वीकार नहीं होने पर धरना शुरू किया गया। ट्रक यूनियन अध्यक्ष गुरविंदर सिंह और किसान नेता अमनदीप सिंह ढिल्लों ने दूसरे पक्ष को भी हिरासत में लेने की मांग की। उनका कहना था कि दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर गाली-गलौज की थी। मंगलवार सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों की मांग के मुताबिक दूसरे पक्ष को भी हिरासत में लेने पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें