उधर, इस बारे में पता चलने पर भाजपा वर्कर भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों को आमने सामने होता देख इस बीच, बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। स्थिति को तनावपूर्ण होता देख उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और एसएसपी नवजोत सिंह माहल खुद मौके पर पहुंचे और स्कूल में मौजूद भाजपा नेताओं से बात की। इसके बाद उन्होंने तब किसानों से बातचीत कर उन्हें एक ओर से रास्ता छोड़ने के लिए मनाया और भाजपा नेताओं को स्कूल से बाहर निकाल कर वहां से भेजा गया।
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजिंदर भंडारी ने आरोप लगाया कि किसानों के नाम पर यह सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया धरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवारों को कांग्रेस नेताओं की ओर से उनकी गुंडागर्दी के लिए धमकाया जा रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की आजादी के बाद से अब तक कई बलिदान दिए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वह अब भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर शहर में हर कीमत पर शांति और व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने कहा कि अब शहर के लोगों को सोचना होगा कि हमें गुंडों को शहर के पार्षद बनाना है या सेवकों को। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से विफल रही और आज जो कुछ भी हुआ वह पुलिस की मौजूदगी में हुआ।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने पत्रकारों को बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश और अन्य भाजपा नेता आज वार्ड नंबर 19 में भाजपा उम्मीदवार के घर पहुंचे थे। इस बीच, विरोध कर रहे किसानों को जब इसके बारे में पता चला तो वे मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने कहा कि किसानों को पुलिस ने समझा बुझा कर वहां से हटाया और भाजपा नेताओं को वहां से भेजा गया।