फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जलालाबाद में अघोषित बिजली कटौती, लोगों ने तीन जगह धरना

Sun, 13 Sep 2026 05:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद। शहर में लगातार लग रहे अघोषित बिजली कटों से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार रात सड़क पर फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति सुचारू न होने के विरोध में शहरवासियों ने मुख्य मार्ग पर तीन स्थानों पर धरना दिया। इससे बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया गया।
विज्ञापन

राम शरणम कॉलोनी, बबलू एन्क्लेव कॉलोनी और गोविंद नगरी व भगवानपुरा के निवासियों ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया। लोगों के सड़क पर उतरने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन दिनों से कई रिहायशी इलाकों में बिजली की स्थिति बेहद खराब है। शाम छह या सात बजे बिजली बंद कर दी जाती है और सुबह छह बजे बहाल होती है। इससे लोगों को पूरी रात गर्मी और अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा, हजारों रुपये बिल भरने के बावजूद मूलभूत बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पीने के पानी की समस्या भी पैदा हो गई है। दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बच्चों की परीक्षाएं भी बिजली कटौती से प्रभावित हो रही हैं। बिजली विभाग ने उद्योग क्षेत्र की आपूर्ति काटने का हवाला दिया। लोगों ने मांग की कि यदि कटौती आवश्यक है तो इसे दिन के समय निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें