संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुलिस ने जलालाबाद के रोड़ा वाली, चकपखी तथा फिरोजपुर से रेडीमेड दुकानों से कपड़े चुराने के आरोप दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी मंडी रोडा वाली ने शनिवार को दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस चौकी प्रभारी हरमेश कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को हलीम वाला रोड स्थित एक दुकानदार से रेडीमेड कपड़े चोरी हो गए थे। इसके अलावा इसी रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान का उद्घाटन होने से से पहले चोरों ने तेरह फरवरी को सारा कपड़ा चोरी कर लिया। इसी तरह गांव चकपाखी में भी चोरी हुई थी।
इसके अलावा फिरोजपुर में भी महिलाओं ने कपड़े चुराए थे। मंडी रोडा वाली में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से सुराग लगाकर आरोपी सरबती पत्नी मोमराज वासी मंडी लाधूका व मंजीत पत्नी नाजर थर्मल कालोनी बठिंडा को काबू किया। दोनोें चोरियों की वारदातें स्वीकार की हैं। इनके साथियों की तलाश की जा रही है।