लोगों को बातों में उलझाकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गैंग के 2 शातिरों को गिरफ्तार किया है। तीसरा फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के राजिंद्र नगर निवासी लवप्रीत सिंह और न्यू वेरका निवासी विशाल महाजन के तौर पर हुई है। आरोपी लवप्रीत का भाई सतनाम सिंहे भाग गया।
एसएचओ दविंद्र प्रकाश ने बताया कि आरोपी अमृतसर से पठानकोट आकर लोगों को बातों में उलझाकर पैसे ठगते थे। उन्होंने बताया कि लवप्रीत और सतनाम के खिलाफ थानाटांडा में छीनाझपटी के मामले दर्ज हैं। विशाल के खिलाफ थाना अमृतसर में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज है। एसएचओ ने बताया कि ढांगू रोड पर नाके के दौरान आरोपियों को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गुरू गोबिंद सिंह नगर निवासी पूर्व बीएसएफ इंस्पेक्टर, ढाकी रोड पर दयाल सिंह समेत कुछ अन्य लोगों से साथ ठगी की। आरोपी 4 मार्च से पठानकोट में थे और ठिकाने बदल कर रह रहे थे।