फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: दो पिस्तौल और तीन कारतूस समेत दो तस्कर काबू

Sat, 04 Oct 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। जिला पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना सिटी मलोट पुलिस ने फिरोजपुर निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संबंध पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के जरिये हथियार और ड्रग्स की तस्करी करने वालों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसएसपी डाॅ. अखिल चौधरी ने बताया कि थाना सिटी मलोट की टीम ने आरोपी को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसके एक अन्य साथी को भी फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ड्रोन के जरिये हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करते थे। आरोपियों की पहचान रवि सिंह निवासी निवासी गांव छोटा मेगा राय, फिरोजपुर और संदीप कुमार उर्फ राजू लंबा निवासी गांव बड़ा मेगा राय, फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों से दो पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। रवि को मलोट और उसके साथी संदीप को फिरोजपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सीमा पार ड्रोन के जरिये भेजी हथियारों की खेप प्राप्त कर आगे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें