फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर केमिस्ट की दुकान सील

Sat, 04 Oct 2025 09:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। गांव लक्खोके बहराम में मेडिकल नशे के सेवन से चार नौजवानों की मौत के बाद पुलिस और सेहत विभाग ने केमिस्ट की दुकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जीरा की केमिस्ट दुकान से प्रतिबंधित दवाइयां मिलने पर दुकान सील कर दी है। वहीं, मक्खू में एक आरोपी से नशीली गोलियां मिलने पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ड्रग्स इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने जीरा में केमिस्ट की दुकान पर दबिश दी। सुभाष कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की दुकान से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद हुई। इस पर उसकी दुकान सील कर दी गई। जीरा पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा मक्खू पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 को काबू कर उसके पास से 400 नशीली गोलियां व सौ नशीले कैप्सूल बरामद किए। उसके पास से दो मोबाइल और 1000 रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। थाना मक्खू पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें