फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक किलो हेरोइन व पौने दो लाख रुपये ड्रग मनी संग दो तस्कर काबू

Mon, 17 Nov 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। मक्खू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक किलो तीस ग्राम हेरोइन व एक लाख 75 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है।
थाना मक्खू पुलिस ने सोमवार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मक्खू पुलिस की टीम गांव जोगेवाला और कुसूवाला की तरफ गश्त के लिए रवाना हुई। रास्ते में मुखबिर ने सूचना दी कि दो आरोपी मिलकर हेरोइन बेचते हैं। इस समय थार गाड़ी में मक्खू की तरफ किसी को हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नाकाबंदी कर उक्त आरोपियों को काबू किया और तलाशी लेने पर उनके पास से एक किलो 30 ग्राम हेरोइन व एक लाख 75 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह व मंजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के संबंध पाकिस्तानी तस्करों के साथ बताए जा रहे हैं। हेरोइन भी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम पहुंची है। ममदोट एरिया सरहदी है और यहां पर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधियां बहुत रहती हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें