फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चार किलो हेरोइन समेत दो तस्कर काबू

Sun, 28 Sep 2025 02:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने चार किलो 25 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को काबू किया है, जबकि तीसरा तस्कर मौके से भाग निकला। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी डेढ़ साल से पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवा रहे थे। उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएनटीएफ के एआईजी सोहन लाल सेठी ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी आकाशदीप सिंह निवासी मोहल्ला घोड़, नजदीक गांव मंसूरदेवा जीरा व मनप्रीत सिंह उर्फ कालू निवासी मंसूरदेवा जीरा हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवा कर आगे सप्लाई करते हैं। टीम ने आरोपी मनप्रीत सिंह के घर पर दबिश दी। उसके घर में पड़ी अलमारी में से चार किलो 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसके साथी आकाशदीप सिंह को टीम ने मौके से काबू कर लिया। आरोपियों का तीसरा साथी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईजी ने बताया कि बाढ़ के बाद पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी में तेजी आई है। उनकी टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान उनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि इनसे और भी हेरोइन की खेप बरामद होगी। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें