फिरोजपुर। पुलिस ने दो तस्करों को 557 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। थाना सिटी जीरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सिटी जीरा पुलिस की टीम ने सूचना के अधार पर आरोपियों को मलोके रोड जीरा के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान तरनतारन के गांव माड़ी मेघा निवासी करणवीर सिंह (27) व सुखमनदीप सिंह (23) के रूप में हुई। आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे सप्लाई करते थे।