फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टिकट चेकर ने यात्री का पता लगाकर मोबाइल फोन वापस लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


लुधियाना। लुधियाना स्टेशन पर मंगलवार शाम में चढ़ते समय एक यात्री का मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म पर गिर गया। चेकिंग के दौरान टिकट चेकर मोहिंदर सिंह ने प्लेटफॉर्म पर मोबाइल पड़ा देख उसे कब्जे में लेकर बिना देरी किए आवश्यक कार्रवाई के लिए वाणिज्य निरीक्षक अजयपाल सिंह को सौंप दिया।
विज्ञापन


अजयपाल सिंह ने तुरंत नियंत्रण कक्ष अंबाला से संपर्क किया और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यात्री को संपर्क किया। सत्यापन के बाद मोबाइल यात्री के परिजन को साैंप दिया गया। इसके बाद यात्री ने उनकी ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए भारतीय रेलवे के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि रेल प्रशासन ऐसे ईमानदार एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को सम्मानित करता है तथा सभी रेलकर्मियों को इसी भावना से यात्रियों की सहायता करने हेतु प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें