होशियारपुर। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग मामलों में लोगों से कुल 3 लाख 71 हजार 940 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। साइबर पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में गढ़दीवाला निवासी हरबंस सिंह सहोता ने शिकायत दी। एक महिला ने खुद को कंपनी प्रबंधक बताकर उनसे 2 लाख 41 हजार 940 रुपये विभिन्न खातों में जमा करवा लिए। दूसरे मामले में तलवाड़ा के संजीव कुमार के साथ धोखाधड़ी हुई। 22 मई 2026 को मोबाइल अपडेट के दौरान उनके दो बैंक खातों से अनधिकृत निकासी हुई। कुल 1 लाख 30 हजार रुपये निकाले गए। उन्हें 31 मई को बैंक खातों की जांच करने पर इसका पता चला और मोबाइल हैक होने का संदेह है।