फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टोल प्लाजा के पास लूटपाट की योजना बना रहे दो व्यक्ति काबू

Thu, 12 Nov 2026 07:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहक खास के छह नामजद सहित 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। थाना सदर फाजिल्का पुलिस ने 11 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर फाजिल्का-फिरोजपुर रोड स्थित टोल प्लाजा के पास लूटपाट और डकैती की योजना बनाने का आरोप है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करन सिंह और सुनील कुमार निवासी बहक खास नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक कापा, स्टील की पाइप और गरारी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक थानेदार रमेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। उन्हें टोल टैक्स प्लाजा के पास वारदात की योजना की जानकारी मिली थी। सूचना में करन सिंह, सुनील कुमार सहित अन्य व्यक्तियों के नाम थे। छापेमारी के दौरान करन सिंह और सुनील कुमार पकड़े गए, जबकि बाकी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें