फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सिविल इंजीनियर समेत दो की मौत

Sun, 08 Jun 2025 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। बोपाराय नहर पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिविल इंजीनियर समेत दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
थाना गोराया प्रभारी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क व गांव घुड़का के अशोक महे ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शनिवार रात बोपाराय नहर पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी है। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकाें की पहचान गांव घुड़का निवासी सिमरजीत महे व लाली के रूप में हुई है। सिमरजीत महे सिविल इंजीनियर था, जबकि लाली दसवीं कक्षा का छात्र था। अशोक महे ने बताया कि लाली छह बहनों का इकलौता भाई था। दोनों युवकों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि अभी तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से वाहन की तलाश कर रही है। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें