फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सुनार की दुकान में आधा किलो सोने व 20 किलो चांदी की डकैती

Sun, 08 Jun 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कपूरथला। सुनार की दुकान में पांच बदमाशों ने रविवार सुबह चार बजे डकैती डाली। कार सवार पांच बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बाजार के चौकीदार को बंधक बनाया। फिर दुकान का शटर तोड़कर सोने-चांदी के गहने से भरी तिजोरी लेकर भाग निकले। तिजोरी में आधा किलो सोना, 20 किलो चांदी और एक लाख रुपये की नकदी थी। डीएसपी सब-डिवीजन, थाना सिटी की पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डीएसपी के अनुसार पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार के सरकारी बैंक के पास सिंह ज्वेलर की दुकान पर सुबह लगभग चार बजे कार सवार पांच बदमाश पहुंचे। उन्होंने बाजार के चौकीदार बहादुर को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद सिंह ज्वेलर की दुकान का शटर तोड़कर दुकान में पड़ी तिजोरी को उठाकर ले गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी दीपकरण सिंह और थाना सिटी पुलिस ने जांच शुरू की। दुकान के मालिक अजय कुमार के अनुसार तिजोरी में लगभग आधा किलो सोने के गहने और 20 किलो चांदी के अलावा एक लाख रुपये की नकदी थी, जो बदमाश ले गए हैं। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि थाना सिटी में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ के केस दर्ज करके जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें