फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ड्रोन के जरिये आई बीस किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हस्ता कला में पुलिस ने की कार्रवाई, गिराई गई हेरोइन लेकर आ रहे थे तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फाजिल्का (फिरोजपुर)। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए सीमांत गांव हस्ता कलां में पहुंची हेरोइन की खेप लेकर बाइक पर लौट रहे दो तस्करों को पुलिस ने काबू किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से बीस किलो हेरोइन बरामद हुई है। फाजिल्का पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि सरहद पार तस्करी करने वालों को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने दो तस्करों को 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर पाकिस्तान स्थित तस्करों की नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान फाजिल्का के लखमीर कर उताड़ के रहने वाले सुबेग सिंह और फाजिल्का के गांव मानसा के संदीप सिंह उर्फ सीप्पा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन



डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की बड़ी खेप गांव हस्ता कलां पहुंची है। खेप को तस्कर आगे सप्लाई करने के प्रयास में है। इस सूचना के आधार पर एसएसओसी फाजिल्का की पुलिस टीम ने फाजिल्का के गांव राणों के पास हसता के रोड पर एक व्यापक कार्रवाई की, जहां मुलाजिमों को सरहद पर ड्रोन के जरिये फेंकी नशे की खेप मिलने का अंदेशा था। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर नशा तस्करों ने मौके से बाइक पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने झड़प के बाद आरोपियों को काबू कर लिया और उनसे बरामद 10 पैकटों में कुल 20 किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन




इस मौके पर सहायक इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( एआईजी) एसएसओसी फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें