फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक किलो हेरोइन संग महिला समेत दो काबू

Wed, 25 Jun 2025 10:55 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। पुलिस ने गांव पंडोरी खत्रियां के नजदीक बाइक सवार एक महिला समेत दो आरोपियों को काबू किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने बुधवार उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर जीरा पुलिस ने गांव पंडोरी खत्रियां और दौलतपुरा के बीच स्थित बिजली घर के पास नाकाबंदी की हुई थी। गांव पंडोरी खत्रियां की तरफ से एक बाइक आई और पुलिस का नाका देख बाइक पीछे की तरफ मुड़ गई। पुलिस को शक हुआ और उस बाइक का पीछा किया। पीछा कर बाइक पर सवार कुलविंदर सिंह वासी सुखानंद जिला मोगा व वीरपाल कौर वासी जैमल वाला जिला मोगा को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनके पास से एक किलो हेरोइन की खेप बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें