फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सालासर डाक ध्वजा लेकर जा रहे मुक्तसर के दो श्रद्धालुओं की मौत

Mon, 14 Apr 2025 03:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अन्य श्रद्धालु हुए घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। सालासर डाक ध्वजा लेकर शहर से निकले दो श्रद्धालुओं की रावतसर के पास हादसे में मौत हो गई। जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

शनिवार की रात मुक्तसर से कुछ श्रद्धालु एक साथ पैदल डाक ध्वजा लेकर सालासर धाम के दर्शनों के लिए निकले थे। सोमवार की सुबह करीब चार बजे वह लोग धन्नासर व रावतसर के दरमियान चले जा रहे थे। श्रद्धालु आपस में एक-दूसरे के साथ ध्वज अदला-बदली कर रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार एक कार आई जिसने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि कार चालक भी निद्रा में था जिसने श्रद्धालुओं पर कार चढ़ा दी। हादसे में कपिल अरोड़ा (40) वासी तिलक नगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरकारी अध्यापक अशोक कुमार (45) वासी भट्ठेवाली गली को घायल होने के चलते मलोट अस्पताल लाया गया। उसने वहां पहुंचते दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में तीन अन्य घायलों में बागवाली गली निवासी सुनील बठिंडा दाखिल हैं। अन्य दो को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

अशोक का पांच वर्ष का एक बेटा और ढाई वर्ष की एक बेटी है। जबकि कपिल का पांच वर्ष का बच्चा है। सड़क हादसे में मुक्तसर के दो श्रद्धालुओें की मौत से शहर की समूह धार्मिक संस्थाओं व लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें