फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: खेत में पानी देने गए व्यक्ति पर कुत्तों ने किया हमला, नोंचकर मार डाला; एक दिन बाद चला मौत का पता

Mon, 14 Apr 2025 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि किसान उनके पति को कंग साहबू गांव में किराये की जमीन पर उगाई गई मक्की की फसल की सिंचाई के लिए ले गया था। हड्डा रोड़ी से आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया और मार डाला।
विज्ञापन
dogs attack - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर ग्रामीण के कस्बा नकोदर के गांव कंग साहबू में खेत में सिंचाई के लिए पानी देने गए 48 साल के व्यक्ति को आवारा कुत्तों ने नोचकर मार डाला। मृतक की पहचान जगतार राम निवासी हमीरी खेड़ा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह और जांच अधिकारी जनक राज ने बताया कि जगतार राम शुक्रवार सुबह कंग साहबू गांव में मक्की की फसल में पानी दे रहा था। तभी नजदीक ही हड्डा रोड़ी के आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और नोंच-नोंचकर मार डाला। जगतार की मौत का शनिवार को पता लगा।

मृतक की पत्नी सोनी ने पुलिस को बताया कि उसका पति जगतार राम चार साल से मीरापुर गांव के एक किसान के साथ जुड़ा हुआ था और उसकी खेती की देखभाल करता था। किसान उनके पति को कंग साहबू गांव में किराये की जमीन पर उगाई गई मक्की की फसल की सिंचाई के लिए ले गया था। सोनी ने बताया कि पास के हड्डा रोड़ी से आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया और मार डाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नकोदर सिविल अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें