फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक टकराईं, एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। थाना गुरुहरसहाए में पड़ते गांव माड़े कलां के पास दो बाइक टकरा गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में सुखचैन सिंह वासी गोखी वाला, थाना सदर फिरोजपुर ने बताया उसका बड़ा भाई जरनैल सिंह (46) और भतीजा भूपिंदर सिंह बाइक पर सवार होकर किसी कामकाज के सिलसिले में कहीं जा रहे थे। गांव माड़े कलां में आरोपी जसपाल सिंह ने अपनी बाइक से जरनैल की बाइक में टक्कर मार दी। जसपाल की बाइक के पीछे एक महिला बैठी थी। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग जख्मी हो गए। गुरूहरसहाए के सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया। एएसआई मलकीत कुमार के मुताबिक मृतक के भाई सुखचैन सिंह के बयान पर आरोपी जसपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें