फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 5.39 लाख के जाली नोट के साथ दो गिरफ्तार, चकमा देकर दो आरोपी फरार

Tue, 08 Sep 2020 12:48 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
फरीदकोट में जाली करेंसी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंप्यूटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट पुलिस के सीआईए स्टाफ जैतो ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर 5 लाख 38 हजार 900 रुपये की जाली करेंसी समेत दो लोगों को काबू किया है। उनके दो साथी मौके से चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से एक कंप्यूटर भी बरामद किया है। उनके खिलाफ थाना जैतो में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता में एसपी (आई) सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि सीआईए स्टाफ जैतो के इंचार्ज एसआई कुलबीर चंद को आरोपियों के बारे में सूचना मिली थी। उन्हें पता चला था कि गुरुहरसहाए निवासी राजपाल, गुरमीत सिंह, विजय व जैतो के गांव रोड़ीकपूरा निवासी जसवंत सिंह उर्फ राजा जाली करेंसी तैयार कर सप्लाई करते हैं।
 

फरीदकोट में जाली करेंसी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते एसपी सेवा सिंह मल्ली।

विज्ञापन

 

वह बाइक और एक्टिवा पर मुक्तसर से जैतो आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उनकी अगुवाई में पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक सवार राजपाल व जसवंत सिंह राजा को काबू कर लिया गया। दोनों से कुल 36 हजार की जाली करेंसी बरामद हुई। वहीं एक्टिवा सवार गुरमीत सिंह और विजय कुमार मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरमीत सिंह के घर छापा मारा तो वहां से 5 लाख 2 हजार 900 रुपये की जाली करेंसी और कंप्यूटर समेत हार्ड डिस्क बरामद हुआ। विजय के घर पर ताला लगा हुआ था। एसपी सेवा सिंह मल्ली ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। फरार हुए आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें