फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: संतोषपुरा में सरकारी डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

Tue, 03 Mar 2026 12:19 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 और 32 बोर की दो पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
जालंधर पुलिस ने पकड़े दो आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने संतोषपुरा इलाके में एक सरकारी पशु चिकित्सक के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को रात करीब 1:40 बजे संतोषपुरा में डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने जगजीत सिंह और लवप्रीत सिंह (दोनों निवासी गांव बडाला जोहल, थाना जंडियाला गुरु, अमृतसर) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 30 और 32 बोर की दो पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि वे किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं हैं। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें