फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की माैत की SIT रिपोर्ट आई, फोर्टिस के डॉक्टरों पर केस दर्ज करने की मांग

Tue, 03 Mar 2026 09:24 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

नाै अक्तूबर 2025 को सर्जरी के दौरान घुम्मन की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन
वरिंदर सिंह घुम्मन के पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। एसआईटी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद उनके पिता गुलजार सिंह ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई है। 

विज्ञापन




उनका आरोप है कि सर्जरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनके बेटे की जान गई। परिवार के अनुसार, सर्जरी से पहले ईसीजी रिपोर्ट सामान्य नहीं थी, फिर भी ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। एक घंटे की बताई गई सर्जरी पांच घंटे से अधिक चली और ऑपरेशन थिएटर में ही घुम्मन की मौत हो गई, जबकि कारण हार्ट अटैक बताया गया। पिता का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों को तुरंत बेहोश न करने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
विज्ञापन


गुलजार सिंह ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिलकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

नाै अक्तूबर 2025 को सर्जरी के दौरान घुम्मन की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट की हो रही विस्तृत समीक्षा, घुमन की मौत पर गहरा दुख
फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल अमृतसर ने अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। अस्पताल को हाल ही में जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसकी विस्तृत समीक्षा की जा रही है। प्रबंधन का कहना है कि उपचार के दौरान क्लीनिकल टीम ने पूरी निष्ठा, सावधानी और सद्भावना के साथ कार्य किया तथा मरीज के सर्वोत्तम हित में अपने चिकित्सकीय निर्णय लिए। फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह संबंधित प्राधिकरणों के साथ पूरा सहयोग करता रहेगा और लागू कानूनी एवं नियामक प्रावधानों के तहत आवश्यक कदम उठाएगा।अस्पताल ने दोहराया कि वह क्लीनिकल उत्कृष्टता, नैतिक चिकित्सा पद्धति और मरीजों की सुरक्षा के उच्चतम मानकों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जो उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें