फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारह साल के बच्चे पर दुराचार का आरोप

Sun, 04 May 2014 10:16 PM IST
मोगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
छह वर्षीय बच्ची के परिजनों ने अपने पड़ोसी पर बच्ची से दुराचार करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने शनिवार देर रात सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी निहाल सिंह वाला पुलिस को दे दी है। आरोपी बारह साल का बच्चा है जो बच्ची का पड़ोसी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति शनिवार रात सिविल अस्पताल में अपनी छह वर्षीय बच्ची को लाया। उसने आरोप लगाया कि उसके पड़ोेसी ने उसकी बच्ची से दुराचार किया है। अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के मेडिकल के लिए तुरंत महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. डिंपल को सूचित किया।

वहीं थाना बधनी कलां पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि हरप्रीत सिंह निवासी मल्लेयाना उसके घर के अंदर घुस आया और उससे अश्लील हरकतें कीं।
विज्ञापन


उसके विरोध करने पर उसकी कमीज फाड़ दी। जब उसके पति ने उसका विरोध किया तो वह मारपीट करके फरार हो गया। सहायक थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें