फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में ऑक्सीजन सिलिंडरों से लदा ट्रक ट्रॉले से टकराया, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। घनी धुंध के चलते थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव खोसा दल सिंह वाला के पास बुधवार को ऑक्सीजन सिलिंडरों से लदा ट्रक सड़क पर खड़े ट्रॉले से टकरा गया। हादसे में ट्रक सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतक की पहचान सन्नी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, घायलों के नाम लवली कुमार निवासी बस्ती गंडा सिंह वाली (अमृतसर) और अरविंदर सिंह निवासी (जालंधर) है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक बलकार सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल लवली कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी सन्नी और अरविंदर सिंह के साथ अमृतसर से ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदा ट्रक फिरोजपुर लेकर आए थे। यहां एक अस्पताल में डिलीवरी देने के बाद खाली सिलेंडर लेकर लौट रहे थे। गांव खोसा दल सिंह वाला के पास ट्रॉले से उनका ट्रक टकरा गया। हादसे में सन्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि लवली और अरविंदर घायल हो गए। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें