फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाने के साथ मिलेगी रोजगार की सूचना, जेमैटो और स्वीगी के कर्मचारी खाने के साथ लेकर जाएंगे जागरूकता पंफलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। युवाओं को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो (डीबीईई) ने एक नई पहल की है। इसके तहत अब जेमैटो और स्वीगी के कर्मचारी खाने के साथ जागरूकता पंफलेट भी घरों में पहुंचाएंगे। इन पंफलेट पर सरकारी वेबसाइट के लिंक और रोजगार संबंधित विभागों के नंबर दिए जाएंगे। इन पर जाकर युवा रोजगार परक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी एडीसी (विकास) और डीबीईई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विशेष सारंगल ने दी। उन्होंने बताया कि ब्यूरो की तरफ से इन दोनों कंपनियों के साथ समझौता किया गया है। इसके तहत दोनों कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी खाना पहुंचाने के साथ जागरूकता पंफलेट भी लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार ने युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए सुझाव मांगें गए हैं। इसमें जैमेटो और स्वीगी की ओर से युवाओं में जागरूकता फैलाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे पास कर दिया गया है। ब्यूरो में एक ही प्लेटफार्म पर आवेदकों को कॉरियर काउंसिलिंग, रोजगार के मौके, विदेशों में रोजगार या पढ़ाई के अवसर, स्वरोजगार में वित्तीय सहायता, हुनर विकास हित प्रशिक्षण, सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा में अपीयर होने के लिए उपयुक्त तैयारी और इंटरनेट सर्विस आदि जैसी सेवाएं मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें