फरीदकोट। तलवंडी रोड पर गांव चंदबाजा के पास शनिवार को बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई थी। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी आनंद नगर (अबोहर) के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने मृतक के भाई अश्विनी कुमार के बयान पर बस चालक रमनदीप सिंह निवासी गांव कपूरे (मोगा) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में अश्विनी कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप कुमार ट्रक चालक है।शनिवार को वह मुर्गियों का दाना लेकर फगवाडा से गांव चंदबाजा में आया था। वापसी के समय नेशनल हाईवे पर ट्रक को एक बस ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल गया, जिसे उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।