फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एसीएस से परेशान होकर खुदकुशी करने नहर पर पहुंचा सेहतकर्मी

Thu, 23 Nov 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
साथी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाया, धरना देकर जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। सहायक सिविल सर्जन से परेशान होकर सिविल अस्पताल के एक कर्मचारी ने नहर में कूदकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसके साथी कर्मचारी भी उसका पीछा करते हुए नहर पर पहुंच गए और उसे ऐसा करने से रोक लिया। इस घटनाक्रम के बाद सेहत कर्मियों ने सिविल सर्जन दफ्तर के समक्ष धरना देकर रोष जताया और सहायक सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कौर का तबादला करने की मांग रखी।
विज्ञापन

धरनाकारी कर्मियों ने आरोप लगाया कि सहायक सिविल सर्जन द्वारा कर्मियों को बिना कारण से परेशान व जलील किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि जिले के तमाम सेहत कर्मियों की तरफ से सरकार की हिदायतों के मुताबिक हर सेहत स्कीम में बेहतर कार्य किया जा रहा है। इस कारण राज्य भर में फरीदकोट जिले का पहला नंबर है लेकिन उक्त अधिकारी बात-बात कर्मियों को जलील करती रहती हैं। वीरवार को भी उक्त अधिकारी ने उनके एक साथी को जलील किया जिसके बाद वह खुदकुशी करने की बात करते हुए वहां से चला गया। उसके रुख को भांपते हुए साथी कर्मचारी भी उनके पीछे गए और उसे तलवंडी रोड नहर के पुल के पास खुदकुशी करने से मुश्किल से रोका। इस मामले में सहायक सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कौर ने कर्मियों के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि वे सिर्फ कर्मचारियों को सरकारी कामकाज के लिए कहती हैं, जिसमें किसी को परेशान करने या ठेस पहुंचाने वाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

फोटो 23एफआरडी1, फोटो 23एफआरडी 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें