फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: इटली की जगह युवक को भेजा लीबिया, पांच महीने तक माफिया ने बंधक बना रखा, अब लौटकर आपबीती सुनाई

Sun, 29 Oct 2023 10:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

युवक ने बताया कि माफिया ने उन्हें पांच महीने तक परेशान किया और कई बार पीटा। परिजनों को धमकाया और पैसे की मांग की। पीड़ित ने कहा कि माफिया को परिवार ने आठ लाख रुपये भी दिए। मगर आरोपी फिर भी मारपीट करता रहा। गुरप्रीत ने कहा कि उसने किसी तरह माफिया से अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली भेजने का झांसा देकर जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने लाखों की ठगी कर युवक को लीबिया भेज दिया और वहां एक माफिया को सौंप दिया। सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से युवक लौटा तो आपबीती सुनाई। भारत लौटे गुरप्रीत ने बताया कि वहां करीब 17 अन्य भारतीय फंसे थे। इन्हें भारत सरकार और सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम साहनी की कोशिश के बाद निकाला गया है। भोगपुर के गांव भटनूरा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर को शिकायत देकर मामले में केस दर्ज करने की मांग की। गुरप्रीत ने बताया कि करीब पांच माह तक उसे लीबिया में बंधक बनाकर रखा गया।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने थाना भोगपुर की पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने कहा कि वह 24 जनवरी को भोगपुर के एक ट्रेवल एजेंट के झांसे में आकर विदेश गया था। उसे इटली भेजा जाना था। मगर आरोपी ने उसे लीबिया पहुंचाकर फंसा दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने पहले उसे दुबई भेजा और वहां से लीबिया। लीबिया में एजेंट ने उन्हें माफिया के हवाले कर दिया था। 

माफिया ने उन्हें पांच महीने तक परेशान किया और कई बार पीटा। उसके परिजनों को धमकाया और पैसे की मांग की। पीड़ित ने कहा कि माफिया को घर से करीब 8 लाख रुपये मंगवाकर दिए गए थे। मगर आरोपी फिर भी मारपीट करते और धमकाते थे। गुरप्रीत ने कहा कि उसने किसी तरह माफिया से अपनी जान बचाई लेकिन लीबियाई पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें दो महीने जेल में बिताने पड़े। वह 17 अन्य भारतीयों के साथ हर दिन विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे थे। पुलिस आरोपी ट्रेवल एजेंट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें