फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सेना की सुरक्षा में दौड़ेगी ट्रेन

Fri, 23 Sep 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : demo
विज्ञापन
गृहमंत्रालय ने रेलवे को आदेश दिए हैं कि श्रीनगर में पिछले लगभग ढाई माह से बंद पड़ी ट्रेन को जल्द चलाया जाए। बताया जा रहा है कि ट्रेन सेना की सुरक्षा में चलेगी। उधर, जम्मू के एडीआरएम एके राणा ने कहा कि गृहमंत्रालय से उन्हें ट्रेन चलाने के लिए कोई लिखित आदेश नहीं आए हैं। वैसे भी हम ट्रेन चलाने के लिए तैयार हैं, यदि वहां डैमेज हुए ट्रैक व अन्य चीजों को दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


रेल सूत्रों का कहना है कि रेल अधिकारियों के वाट्सएप पर गृहमंत्रालय से आदेश आए हैं कि श्रीनगर में बंद पड़ी ट्रेन जल्द चलाई जाए। ट्रेन चलाने में सेना मदद करेगी। रेल मंडल कार्यालय के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने पर बताया कि वहां पर कई जगहों से ट्रैक शरारती लोगों ने उखाड़ रखा है। जब रेलकर्मी ट्रैक ठीक करने के लिए जाते हैं तो वहां के लोग उन्हें भगा देते हैं। वहां की पुलिस भी रेलवे की कोई मदद नहीं कर रही है।

सिग्नल सिस्टम खराब पड़ा है। यदि सेना उनकी मदद करे तो श्रीनगर में ट्रेन चलाई जा सकती है। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में लगभग आठ सौ आरपीएफ के जवान हैं, कुल मिलाकर रेलवे के श्रीनगर में तेरह सौ कर्मी हैं। अधिकारी ने कहा कि वाट्सअप पर एक संदेश तो आया है, लेकिन लिखित संदेश रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में नहीं पहुंचा है। फिलहाल श्रीनगर में जो सिस्टम तोड़फोड़ दिया है उसे रेलकर्मी ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें