फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही:खुला था फाटक...गुजर रहे थे वाहन, तभी आ गई ट्रेन, इमरजेंसी ब्रेक से रोकी गाड़ी, इस हाल में मिला गेटमैन

Fri, 27 Jun 2025 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर में बड़ा रेल हादसा बच गया। लोहियां रेलवे फाटक पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। अगर ट्रेन चालक इमरजेंसी ब्रेक न लगाता तो कई जानें जा सकती थी। 
विज्ञापन
रेलवे फाटक पर रोकी गई ट्रेन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेलवे ट्रैक पर फाटक बंद न किए जाने पर वाहन गुजर रहे थे। तभी ट्रेन आ गई और कई वाहन ट्रैक पर फंस गए। ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। जब जांच की तो पाया कि फाटक पर तैनात गेटमैन गहरी नींद में सोया हुआ है। 

विज्ञापन


घटना पंजाब के जालंधर के नकोदर क्षेत्र में स्थित लोहियां रेलवे फाटक की है, जहां पर बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। ट्रेन आने से पहले फाटक बंद नहीं किया गया था, लेकिन ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी गई, जिससे अनहोनी घटना टल गई। 

जांच के दौरान पता चला कि फाटक पर तैनात गेटमैन केबिन में गहरी नींद में सो रहा था। ड्राइवर और गार्ड ने उसे कई बार जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने खुद फाटक बंद किया। इसी दौरान कई दोपहिया वाहन रेलवे ट्रैक के बीच फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

 
वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गेटमैन पहले भी लापरवाही कर चुका है। 26 मई 2023 को उसे ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में पाया गया था और उसे फिरोजपुर ट्रांसफर किया गया था। हैरानी की बात है कि उसे फिर से उसी फाटक पर वापस तैनात कर दिया गया।

रेलवे प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
इस गंभीर लापरवाही के बावजूद अभी तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना न केवल गेटमैन की गैर-जिम्मेदारी को दिखाती है, बल्कि रेलवे तंत्र की अनदेखी और प्रबंधन की खामियों को भी उजागर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें