फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फर्जी रजिस्ट्री करके जमीन पर किया कब्जा, 2 आरोपियों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। जिले के गांव चक्क बजीदां में जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। मंडाला छन्ना, यूसुफपुर दारेवाल लोहियां, जिला जालंधर निवासी एक किसान ने अपने सगे भाई और परिजनों पर फर्जीवाड़े के जरिये उसकी जमीन अपने नाम करवाने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उसकी जमीन हड़पने की सोची-समझी चाल चली है और अब खुलेआम दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने फिरोजपुर रेंज के आईजी को दी शिकायत में कहा है कि अगर उसके या उसके परिजनों को किसी तरह का जानी या माली नुकसान होता है तो इसके लिए आरोपी जिम्मेदार होंगे। उसने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तुरंत धोखाधड़ी व धमकाने का मामला दर्ज किया जाए, उसकी जमीन पर उसका हक बहाल किया जाए व उसकी और उसके परिवार की जान-माल की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने इस संबंधी धोखाधड़ी और जालसाजी से अपने नाम करवाने वाले दो आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनको गुरदित्त सिंह वासी मंडाला छन्ना लोहिया जालंधर ने बयान दर्ज करवाए थे कि उसकी 3 कनाल 13 मरले जमीन गांव चक्क बजीदां में है। जब उसने इस जमीन को बेचने की तैयारी की और 3 जून 2025 को जमाबंदी की नकल निकलवाई तो हैरान रह गया। उसे पता चला कि उसकी गैर-हाजिरी में ही 21 सितंबर 2023 को जमीन की ट्रांसफर डीड उसके भाई अमर सिंह ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक अज्ञात व्यक्ति को सज्जन सिंह बनाकर करवा दी थी।
जान से मारने की धमकी दी
गुरदित्त सिंह का कहना है कि वह अपने बेटों बिट्टू सिंह, रणदीप सिंह और गगनदीप सिंह के साथ आरोपी अमर सिंह के घर गया तो वहां मंगत सिंह और उसकी पत्नी निम्मो ने खुलेआम कहा कि जो करना था, वह कर चुके हैं। अब जो कर सकते हो, कर लो। अगर वह या उसके वारिस दोबारा उनके घर आए या जमीन में घुसे तो वह उनको जान से मार देंगे या झूठा केस दर्ज करवा अंदर करवा देंगे। गुरदित्त सिंह ने कहा कि आरोपी परिजनों की इन धमकियों से उसका पूरा परिवार परेशान है। पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपियों मंगत सिंह वासी गांव घुबाया और एक अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें