फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टिकटॉक' स्टार नूर सीएम से बोली- कर्फ्यू का उल्लंघन हो रहा, कैप्टन का जवाब- घर में ही रहें लोग

Sat, 09 May 2020 11:56 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से बात करती हुई टिकटॉक स्टार नूरप्रीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकटॉक स्टार पांच वर्षीय बच्ची नूरप्रीत कौर की अदाकारी के पंजाब के मुख्यमंत्री भी मुरीद हो गए हैं। बीते दिनों मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद नूरप्रीत कौर और उसकी पूरी टीम के साथ वीडियो कालिंग के जरिये बातचीत की। इस दौरान विचार विमर्श करने के बाद सीएम ने नूरप्रीत कौर की टीम को कहा कि वह उनके साथ एक टिकटॉक वीडियो करना चाहते हैं, जिसमें वह लोगों को घरों पर रहकर कर्फ्यू पालन का संदेश दे सकें।
विज्ञापन


इसके बाद नूरप्रीत कौर की टीम के मास्टर संदीप सिंह ने एक सक्रिप्ट लिखी और फिर सीएम को उनका रोल समझाकर वीडियो तैयार की। वीडियो में नूरप्रीत कौर लोगों को उन्हें घर से बाहर न जाने और कर्फ्यू का उल्लंघन करने से रोकती है, लेकिन जब वह उसकी नहीं सुनते तो वह सीधा सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को वीडियो कॉलिंग करती है। फिर सीएम खुद नूरप्रीत से बात करते हैं और नूर अपने मनमोहक व टूटे फूटे शरारती शब्दों में सीएम को अपने दोस्तों के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघन करने के बारे में शिकायत करती है।

इसके उपरांत नूर अपनी टीम से सीएम की बात करवाती है और सीएम उन सभी लोगों को घर से बाहर न जाने की बात कहते हुए लोगों को कर्फ्यू का पालन करने के लिए प्रेरित करने को कहते हैं। इस वीडियो को टिकटॉक पर वॉयरल करने के बाद रातोंरात लाखों लाइक मिल गए और हजारों की संख्या में इसे शेयर भी किया गया। वीडियो को पंजाब के हर जिले में सरकारी लोक संपर्क विभाग द्वारा भी सीएम का संदेश बताकर शेयर किया गया।
विज्ञापन


नूर के हुनर ने बदली माता पिता की जिंदगी
कुछ ही दिनों में टिकटॉक स्टार बनने वाली मोगा के गांव भिंडरकलां निवासी नूरप्रीत कौर ने अपने माता पिता की जिंदगी एक दम से बदल दी है। सोशल मीडिया समेत समाज में अपनी बेटी की इतनी प्रसिद्धि देखकर नूरप्रीत के भट्ठा मजदूर पिता सत्तनाम सिंह और माता जगवीर कौर काफी भावुक हैं। बता दें कि टिकटॉक स्टार बनते जैसे ही नूर की लोकप्रियता एक दम से बढ़ी तो जगाधरी के एक बाबा जसदीप सिंह ने एलान किया कि वह नूरप्रीत कौर को नया घर बनाकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें