संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। गांव मानीखेड़ा और बीलां पटटी के रहने वाले तीन युवकों संग उस समय हजारों रुपये की लूट हुई जब वह राजस्थान में ट्राली पर धान की पराली बेचकर लौट रहे थे।
मानीखेड़ा निवासी सुखचैन तथा उसके साथी बीला पटी निवासी मंगा व भजन लाल ने बताया कि शुक्रवार को वे अपने ट्रैक्टर पर धान की पराली लेकर राजस्थान के गांव महाराजा चक्क गए थे, पराली छोड़ने के बाद जब वे तीनों लौट रहे थे तो राजस्थान के गांव भागसर के निकट कुछ लोग झगड़ा कर रहे थे। वे वहां पर कुछ पलों के लिए रुके और झगड़ा बढ़ता देख वहां से चल पड़े। जब वे पंजाब के गांव अचाडिकी के पंप के निकट पहुंचे तो इसी दौरान कुछ बाइक पर छह युवक आए और बाइक उनके ट्रैक्टर के आग लगाकर पिस्टल निकालते हुए नकदी देने को कहा। जब उन्होंने रुपये देने से इन्कार किया तो उक्त लोग मारपीट करते हुए उन्हें वापस भागसर की ओर ले गए और करीब 50 हजार की नकदी लूट ली और फरार हो गए। इसके बाद वे किसी तरह अबोहर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती हुए, पुलिस मामले की जांच कर रही है।