फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कपूरथला में 50 ग्राम आइस ड्रग्स संग तीन युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 07:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिलवां पुलिस ने हाईटेक नाके पर चेकिंग के दौरान पकड़ी हुंडई आई-20 कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। जिले में नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना ढिलवां पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने उनकी हुंडई आई-20 कार से 50 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद की। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाना प्रभारी जसदीप सिंह ने बताया कि एएसआई रछपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम हाईटेक नाका ढिलवां पर मौजूद थी तभी अमृतसर की तरफ से आ रही एक हुंडई आई-20 कार को रोका गया। संदेह के आधार पर कार की चेकिंग की गई। कार में तीन युवक सवार थे। तलाशी के दौरान चश्मा रखने वाली जगह से एक लिफाफा मिला। जांच करने पर उसमें से 50 ग्राम आइस ड्रग्स बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बोनी कुमार महें के रूप में की है। वह पुतलीघर, थाना सदर अमृतसर का निवासी है। दूसरा आरोपी जोबनप्रीत सिंह इब्राहिमपुरा, थाना अजनाला, अमृतसर का रहने वाला है। तीसरा आरोपी सहिजपाल सिंह नंगली भट्ठा, थाना मजीठा, अमृतसर का निवासी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें