थाना कुलगढ़ी के अंतर्गत गांव यारेशाह वाला के पास तीन बदमाशों ने चालक को पीटकर महिंदरा बोलैरो कैंपर गाड़ी लूटकर फरार हो गे। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को पीड़ित चालक के बयान पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
चालक बलबीर सिंह वासी मुल्लांपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि नई महिंदरा बोलेरो कैंपर गाड़ी खरीदी थी। दाना मंडी मुल्लांपुर में एक व्यक्ति फिरोजपुर के लिए गाड़ी किराए पर मांगी। दाम तय होने के बाद उसने फोन कर दो साथियों को गांव यारेशाह वाला के पास बुला लिया। गांव यारेशाह वाला में उसने दोनों साथियों को गाड़ी में बैठा लिया। थोड़ी दूर बाद आरोपी ने बहाने गाड़ी रुकवाकर उसे पीटने लगे। इसके बाद उसे धान के खेतों में धक्का देकर आरोपी गाड़ी लेकर भाग गए। एएसआई बलदेव सिंह के मुताबिक रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर आरोपियों का सुराग लगाया जाएगा।